TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना – सरायमीरः एक अभियुक्त अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डा० अनिल कुमार (IPS) के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदय तथा क्षेत्राधिकारी सरायमीर के पर्यवेक्षण में थाना सरायमीर पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गयी।
➡️ दिनांक 24.10.2025 को उ0नि0 जयशंकर प्रसाद मय हमराह टीम द्वारा क्षेत्र में देखभाल, रोकथाम जुर्म-जरायम, तलाश वांछित/वारण्टी अभियुक्त तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान नन्दाव मोड़ पर मौजूद थे कि मुखबिर खास से सूचना मिली कि एक व्यक्ति कमालपुर मोड़ पर अवैध असलहा के साथ मौजूद है।
➡️ सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर घेराबंदी करते हुए उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पूछताछ पर उसने अपना नाम सूरजभान पुत्र पन्नालाल निवासी पारा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ बताया। तलाशी लेने पर अभियुक्त के लोवर की फेंट से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर तथा बायीं जेब से एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।
अभियुक्त से असलहे के संबंध में वैध लाइसेंस मांगा गया, जो प्रस्तुत नहीं कर सका।
➡️ अभियुक्त सूरजभान उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 430/2025 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त –
सूरजभान पुत्र पन्नालाल निवासी पारा, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़।
बरामदगी –
1. एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर।
2. एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर।
पंजीकृत अभियोग –
मु0अ0सं0 430/2025 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना – सरायमीर, जनपद – आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास –
1. मु0अ0सं0 137/2023 धारा 3(1)(घ), 3(1)(द), 3(2)(va) एसी/एसटी एक्ट व 308, 504, 506 भा0द0वि0 थाना सरायमीर।
2. मु0अ0सं0 615/2024 धारा 3(1)(घ), 3(1)(द), 3(2)(va) एसी/एसटी एक्ट व 115(2), 351(2), 352 बीएनएस थाना सरायमीर।
3. मु0अ0सं0 430/2025 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना सरायमीर।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –
1. उ0नि0 जयशंकर प्रसाद – थाना सरायमीर।
2. हे0का0 रामनाथ – थाना सरायमीर।
3. का0 विजय प्रसाद – थाना सरायमीर।