*06. थाना – रौनापारः जानलेवा हमला करने में 01 अभियुक्त गिरफ्तार।*
*पूर्व की घटना / इतिहास*
वादी श्री रामशकल पटेल पुत्र रामप्यारे निवासी आराजी अजगरा मगर्वी (झंझनपुर), थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ ने थाना स्थानीय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया कि दिनांक 25.10.2025, समय लगभग 07:30 बजे, विवादित जमीन में हैंडपम्प लगाने से मना करने पर विपक्षीगण —1. रामअचल पुत्र रामप्यारे आदि 06 नफर द्वारा एक राय होकर जान मारने की नियत से गाली-गलौज करते हुए, धारदार हथियार (फरसा), लाठी-डंडा एवं मुक्कों से वादी और उनके परिजनों पर हमला किया। वादी और उनके पिता रामप्यारे तथा अमरजीत पुत्र भोलानाथ घायल हुए। धारदार हथियार से सिर में गंभीर चोटें आईं।
इस घटना के संबंध में थाना रौनापार पर मु0अ0सं0 401/2025, धारा 109/115(2)/352/351(3)/3(5) बीएनएस बनाम उपरोक्त अभियुक्तों के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण / घटना का अनावरण*
व0उ0नि0 रामानुज शुक्ला मय हमराह ने मुखबीर की सूचना पर कृष्णमुरारी पुत्र खखनु रामानन्द निवासी आराजी अजगरा मगर्वी (झंझनपुर), उम्र लगभग 40 वर्ष को खरैलिया तिराही बाढ़ राहत की मंड़ई, दिनांक 26.10.2025, समय 12:05 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को हिरासत में लेकर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*बरामदगी*
1️⃣ एक अदद आला-कुन्द (अभियुक्त की निशानदेही पर)
*पंजीकृत अभियोग*
1-मु0अ0सं0 401/2025 धारा 109/115(2)/352/351(3)/3(5) बीएनएस थाना – रौनापार, जनपद आजमगढ़
*गिरफ्तारी करने वाली टीम*
1️⃣ व0उ0नि0 रामानुज शुक्ला, थाना रौनापार
2️⃣ का0 अनिकेत शुक्ला, थाना रौनापार






