*05. थाना – बिलरियागंजः हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ।*
*संक्षिप्त विवरण:*
दिनांक 08.08.2025 को उ0नि0 लवकुश कुमार मय हमराह का0 शिवम शर्मा, विरेन्द्र कुमार, सुमित कुमार राव के चेकिंग के दौरान वाहन चोर उपेन्द्र उर्फ सोनू यादव पुत्र रामवृक्ष यादव निवासी ग्राम जमील मोहम्मदपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को वाहन के साथ पकड़ा गया था। उसे मु0अ0स0 251/25 धारा 317(2) बीएनएस में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
उक्त मुकदमे में वांछित अभियुक्त विरेंद्र कुमार पुत्र रामप्रताप निवासी सवरुपुर रामपुर थाना जीयनपुर फरार चल रहा था, जिसकी सक्रिय तलाश की जा रही थी।
*गिरफ्तारी का विवरण / घटना का अनावरण:*
उ0नि0 प्यारे राम मय हमराह हे0का0 गांधी यादव, का0 स्वातेश कुमार व का0 अतुल सिंह यादव थाना हाजा से प्रस्थान कर चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन तलाश के लिए कस्बा बिलरियागंज पर तैनात थे। मुखबिर की सूचना मिली कि अभियुक्त विरेंद्र कुमार अपने घर पर मौजूद है। सूचना पर विश्वास करके टीम अभियुक्त के घर पहुँची और थोड़ी दूरी पर ही मुखबिर के इशारे से अभियुक्त की पहचान की। पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर आरोपी को दिनांक 26.10.2025, समय 11:30 बजे ग्राम सवरुपुर रामपुर से गिरफ्तार किया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*पंजीकृत अभियोग:*
मु0अ0स0 251/25 धारा 317(2) बीएनएस थाना – बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़
*गिरफ्तार करने वाली टीम:*
1. उ0नि0 प्यारे राम, थाना बिलरियागंज
2. हे0का0 गांधी यादव, थाना बिलरियागंज
3. का0 स्वातेश कुमार, थाना बिलरियागंज
4. का0 अतुल सिंह यादव, थाना बिलरियागंज






