*TV20 NEWS || AZAMGHARH : थाना – कोतवालीः कार्य सरकार में बाधा डालने व आमजन मानस से अभद्र व्यवहार करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

*04. थाना – कोतवालीः कार्य सरकार में बाधा डालने व आमजन मानस से अभद्र व्यवहार करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।*
*पूर्व की घटना / इतिहास –*
आज दिनांक 26.10.2025 को उ0नि0 हरिकेश कुमार राय, चौकी प्रभारी सिविल लाइन मय हमराह पुलिस बल छठ पूजा पर्व को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान पुलिस लाइन गेट के पास देखा गया कि राजीव तलवार पुत्र प्रद्युम्न नारायण सिंह निवासी राहुल नगर मडया, थाना कोतवाली नगर जनपद आजमगढ़ आम राहगीरों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए वाद-विवाद कर रहा था, जिससे वहाँ अराजकता व भय का वातावरण उत्पन्न हो गया।
पुलिस बल द्वारा समझाने-बुझाने का प्रयास करने पर उक्त व्यक्ति द्वारा पुलिस कर्मियों को भद्दी गालियाँ देते हुए सड़क पर पड़े ईंट-पत्थर उठाकर पुलिस पर फेंकने का प्रयास किया गया, जिससे शान्ति-व्यवस्था भंग होने की स्थिति उत्पन्न हो गई तथा आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं।
शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु चौकी प्रभारी सिविल लाइन द्वारा स्वयं की जान जोखिम में डालकर अभियुक्त को पकड़ने का प्रयास किया गया, जिसके दौरान अभियुक्त पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की व पटका-पटकी करने लगा और स्वयं को “उल्लू टीवी” का पत्रकार बताते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा।
अभियुक्त द्वारा कार्य सरकार में बाधा उत्पन्न करते हुए पुलिस बल पर हमला करने के कारण उसके विरुद्ध मु.अ.सं. 554/2025, धारा 115(2), 125, 121(1), 132, 352, 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ में पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण –*
उ0नि0 हरिकेश राय चौकी प्रभारी सिविल लाइन, हे0का0 सुदर्शन यादव व का0 अभयराज पासवान द्वारा अभियुक्त
1️⃣ राजीव तलवार पुत्र प्रद्युम्न नारायण सिंह निवासी राहुल नगर मडया थाना कोतवाली नगर जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 38 वर्ष को दिनांक 26.10.2025 समय 11:56 बजे पुलिस लाइन गेट, आजमगढ़ से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेजा गया।
*पंजीकृत अभियोग –*
मु0अ0सं0 554/2025धारा – 115(2), 125, 121(1), 132, 352, 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) थाना – कोतवाली, जनपद आजमगढ़
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास –*
1️⃣ मु0अ0सं0 554/2025 धारा 115(2),125,121(1),132,352,351(3) BNS थाना कोतवाली, आजमगढ़
2️⃣ मु0अ0सं0 203/2017 धारा 186/228/353 भा0दं0सं0 थाना कोतवाली, आजमगढ़
3️⃣ मु0अ0सं0 397/2019 धारा 332,342,504,506 भा0दं0सं0 व 67/67B आईटी एक्ट थाना कोतवाली, आजमगढ़
4️⃣ मु0अ0सं0 107/2021 धारा 143,147,323,307,504,506,427,332,333,353,186,188,153,269 भा0दं0सं0 व 7 CLA एक्ट थाना कोतवाली, आजमगढ़
5️⃣ मु0अ0सं0 175/2024 धारा 153A,384,504 भा0दं0सं0 थाना कोतवाली, आजमगढ़
6️⃣ मु0अ0सं0 278/2024 धारा 384,501,504 भा0दं0सं0 थाना कोतवाली, आजमगढ़
7️⃣ मु0अ0सं0 518/2024 धारा 132,267,296,352,356(2) BNS व 12 न्यायालय अवमान अधि. थाना कोतवाली, आजमगढ़
*गिरफ्तारी करने वाली टीम –*
1️⃣ उ0नि0 हरिकेश राय, चौकी प्रभारी सिविल लाइन मय हमराह थाना – कोतवाली, जनपद आजमगढ़