*TV20 NEWS || AZAMGHARH : वंदे मातरम् के150 वर्ष पूर्ण होने पर ‘वंदे मातरम्’ का श्री मान अपर पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय व श्री मान क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन द्वारा पुलिस लाइन में किया गया सामूहिक गायन*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक: 07.11.2025*
*जनपद भदोही*
*वंदे मातरम् के150 वर्ष पूर्ण होने पर ‘वंदे मातरम्’ का श्री मान अपर पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय व श्री मान क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन द्वारा पुलिस लाइन में किया गया सामूहिक गायन।*
*राष्ट्रवाद के अग्रदूत बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय जी द्वारा वर्ष 1875 में रचित राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक वाचन एवं स्वदेशी का संकल्प कार्यक्रम विषयक मा0प्रधानमंत्री जी एवं मा0मुख्यमंत्री जी के संबोधन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण का पुलिस लाइन व विभिन्न थानों पर पुलिस कर्मियों द्वारा सुना गया।*
राष्ट्रवाद के अग्रदूत बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय जी द्वारा वर्ष 1875 में रचित राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर आज दिनांक 07.11.2025 को भदोही जिले में पुलिस विभाग ने राष्ट्रभक्ति की अनुपम अभिव्यक्ति का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत *श्री शुभम अग्रवाल*, अपर पुलिस अधीक्षक,भदोही के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय व *श्री राजीव कुमार सिंह* क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन द्वारा पुलिस लाइन ज्ञानपुर में ‘वंदे मातरम्’ के पूर्ण संस्करण का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम में सभी पुलिस कर्मियों ने एक स्वर में राष्ट्रगीत का गायन किया गया। जो स्वतंत्रता संग्राम की स्मृति को जीवंत करने के साथ-साथ स्वदेशी का संकल्प लेने का माध्यम बना।
इसी क्रम में पुलिस लाइन सभागार एवं जनपद के विभिन्न थानों पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के संबोधन का सजीव प्रसारण सुना गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों ने ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक वाचन के माध्यम से माँ भारती के प्रति अपनी अटूट निष्ठा का प्रदर्शन किया। बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित यह राष्ट्रगीत न केवल ‘आनंदमठ’ उपन्यास का अभिन्न अंग है, बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन का प्रतीक भी रहा है। आज के इस आयोजन ने नई पीढ़ी को राष्ट्रसेवा एवं स्वदेशी अपनाने की प्रेरणा प्रदान की। आह्वान:
भदोही पुलिस विभाग सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे इस पवित्र अवसर पर ‘वंदे मातरम्’ को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं और स्वदेशी उत्पादों के उपयोग से राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।
*वंदे मातरम्! जय हिंद! जय भारत!*






