*TV20 NEWS || AZAMGHARH : थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़: युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस नोट, दिनांक 07.11.2025*

*थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़*

*युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

*पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 21.10.2025 को वादी थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा उपस्थित थाना आकर एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 17.10.2025 को वादी की नाबालिग नातिन को अभियुक्त रवि पुत्र सुबाष सरोज ग्राम सराय मोहन बरबसपुर थाना बरदह जिला आजमगढ़ द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाया गया व उसके साथ दुष्कर्म किया गया। दाखिला प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 299/2025 धारा 137(2)/87 BNS, बनाम रवि पुत्र सुबाष सरोज ग्रा0सराय मोहन बरबसपुर थाना बरदह जिला आजमगढ़ के पंजीकृत किया गया था । पीड़िता के बरामदगी व बयान के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 65(1) बी0एन0एस0 व 3/ 4(2) पाक्सों एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी है।

*गिरफ्तारी का विवरण-*
आज दिनांक 07.11.2025 को उ0नि0 यशवन्त सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त रवि पुत्र सुबाष सरोज ग्रा0सराय मोहन बरबसपुर थाना बरदह जिला आजमगढ़ को रोहुआ मोड़ से गिरफ्तार किया गया । अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम-*
1. रवि पुत्र सुबाष सरोज ग्रा0सराय मोहन बरबसपुर थाना बरदह जिला आजमगढ़ उम्र 25 वर्ष।

*पंजीकृत अभियोग-*
1. मु.अ.सं. 299/2025 धारा 87/137(2)/65(1) बी0एन0एस0 व 3/4(2) पास्को एक्ट थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ ।

*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1. उ0नि0 श्री यशवन्त सिंह थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़
2. कां0 धीरज त्रिपाठी थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ ।