रिपोर्ट – आशा राम वर्मा
प्लेस – अम्बेडकरनगर यूपी
दिनाँक -17/08/2026
स्लग-गहने गायब, मौत संदिग्ध… आईपीएस की मां की मौत की गुत्थी उलझी
एंकर,
अम्बेडकरनगर में आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की मां की संदिग्ध मौत का मामला अब गहराता जा रहा है। गहने गायब होने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ तेज कर दी है। हालांकि पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। बिसरा सुरक्षित किया गया है और हृदय की हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच कराई जाएगी। इस जांच के बाद मौत की वजह को लेकर तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। वहीं अयोध्या में अंतिम संस्कार के दौरान बेटे आईपीएस आशुतोष मिश्रा ने मां को मुखाग्नि दी।
बीओ-1आईपीएस अधिकारी की मां की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की परिस्थितियों और घर से गहने गायब होने की बात ने मामले को और संदिग्ध बना दिया है। पुलिस अब हर एंगल से जांच में जुटी है
पुलिस ने मामले में संदिग्ध लोगों से पूछताछ तेज कर दी है। घटना से पहले और बाद की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस की जांच का फोकस यह पता लगाने पर है कि आखिर मौत किन परिस्थितियों में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। डॉक्टरों ने बिसरा सुरक्षित किया है। साथ ही हृदय को हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच के लिए भेजा जाएगा। अयोध्या में आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां का अंतिम संस्कार किया गया। बेटे ने मां को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के बाद अब सभी की नजर पुलिस जांच और मेडिकल जांच की रिपोर्ट पर है।
फिलहाल मौत की वजह रहस्य बनी हुई है। पुलिस की जांच और हिस्टोपैथोलॉजिकल रिपोर्ट के बाद ही साफ होगा कि आईपीएस की मां की मौत के पीछे आखिर क्या वजह थी।






