*आज दिनांक 17-08-2026 विकासखंड अजमतगढ़ के सभागार शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें सफाई कर्मचारियों द्वारा 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा को शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।अशोक कुमार ग्राम पंचायत अहिरौली मे सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत रहे विदित हो बीते दिनों 9 अगस्त को अशोक कुमार की बीमारी के कारण उनकी मृत्यु हो गई थी । सफाई कर्मचारी संगठन द्वारा उनके ग्राम समुन्दरपुर के राजस्व गाँव आलमपुर पहुंच कर उनके परिवार को संगठन की तरफ से 132500= एक लाख बत्तीस हजार रुपए दिया गया। इस मौके पर एडीओ पंचायत श्री सुभाष चंद्र शर्मा, सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय यादव, महामंत्री राजेश कुमार सिंह , कोषाध्यक्ष मानसिंह, सभापति चौहान, सूर्यभान राम फैजान खान, मंगल पाठक, धर्मेंद्र कुमार,समस्त सेक्टर प्रभारी सहित सैकड़ो सफाई कर्मचारी उपस्थित थे*






