बिलरियागंज में कृत्रिम अंग/ सहायक उपकरण योजनान्तर्गत दिव्यांगजनों को कुल 40 ट्राईसाइकिल एवं 03 कान की मशीन का वितरण

आजमगढ़ 10 फरवरी– विकास खण्ड मुख्यालय बिलरियागंज में कृत्रिम अंग/ सहायक उपकरण योजनान्तर्गत दिव्यांगजनों को कुल 40 ट्राईसाइकिल एवं 03 कान की मशीन का वितरण जिला उपाध्यक्ष (भाजपा) रामपाल सिंह द्वारा किया गया।
जिला उपाध्यक्ष (भाजपा) रामपाल सिंह द्वारा बताया गया कि दिव्यांगजनों में बहुत प्रतिभा होती है तथा दिव्यांगजन आगे आ रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगजनों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए विभिन्न प्रकार के उपकरण प्रदान किये जा रहें है, जिससे कि वे अपने दैनिक कार्य को सुचारू रूप से कर सकें।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी जेपी सिंह ने विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं के सम्बन्ध में कैम्प में आये हुए सभी दिव्यांगजनों को पूर्ण जानकारी दी।
इस अवसर पर उमेश गौड़ मण्डल अध्यक्ष (भाजपा), चन्दर पाल सिंह जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा, शिवानन्द यादव ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण), जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी/उपनिदेशक जेपी सिंह, वरिष्ठ सहायक धर्मदेव भारती, दुर्गा सिंह, संजय कुमार गौतम आदि उपस्थित रहे।
—————————