TV 20 NEWS || BALLIA:थाना बांसडीह जनपद बलिया पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित 04 नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 02 प्लास्टिक के जरिकेन में कुल 70 लीटर अपमिश्रित नाजायज देशी कच्ची शराब बरामद कर करीब 1500 लीटर लहन को किया गया नष्ट।
थाना बांसडीह जनपद बलिया पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित 04 नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 02 प्लास्टिक के जरिकेन में कुल 70 लीटर अपमिश्रित नाजायज देशी कच्ची शराब बरामद कर करीब 1500 लीटर लहन को किया गया नष्ट।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अवैध शराब/मादक पदार्थो की निष्कर्षण/ब्रिकी करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री जयशंकर मिश्र व प्रभारी निरीक्षक बांसडीह श्री प्रवीण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में थाना बांसडीह पुलिस को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 25.11.2025 को उ0नि0 सूरज पटेल मय हमराह पुलिस टीम चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु पेण्डिंग विवेचना, पेण्डिंग विवेचना में क्षेत्र में मौजूद थे कि ग्रामीणों से प्राप्त सूचना के आधार पर दियरा सुल्तानपुर सरयु नदी का तट पर दबिश देते हुए अभियुक्तगण 1. संतोष बिन्द पुत्र पारस बिन्द निवासी सुल्तानपुर थाना बांसडीह जनपद बलिया उम्र करीब 27 वर्ष, 2. सूरज यादव पुत्र राजकुमार यादव निवासी सुल्तानपुर थाना बांसडीह जनपद बलिया उम्र करीब 21 वर्ष , 3.अवधेश साहनी पुत्र स्व0 मुनिब साहनी निवासी सुल्तानपुर थाना बांसडीह जनपद बलिया उम्र करीब 21 वर्ष व 4. सुनील बिन्द पुत्र पारस बिन्द निवासी सुल्तानपुर थाना बांसडीह जनपद बलिया उम्र करीब 29 वर्ष को समय 04.08 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया । कब्जे से 35 लीटर की दो भरी प्लास्टिक जरिकेन कुल 70 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब, 01 पतीला साबूत, 01 पतीला पेंदी से कटा हुआ, 01 लोहे का ड्रम बरामद हुआ । करीब 1500 लीटर लहन को मौके पर नष्ट किया गया । उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 277/25 धारा 60(1)/60(2) आबकारी अधिनियम व 274/275/3(5) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया । उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया ।
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0 277/25 धारा 60(1)/60(2) आबकारी अधिनियम व 274/275/3(5) बीएनएस थाना बांसडीह जनपद बलिया ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता
1. संतोष बिन्द पुत्र पारस बिन्द निवासी सुल्तानपुर थाना बांसडीह जनपद बलिया उम्र करीब 27 वर्ष
2. सूरज यादव पुत्र राजकुमार यादव निवासी सुल्तानपुर थाना बांसडीह जनपद बलिया उम्र करीब 21 वर्ष
3. अवधेश साहनी पुत्र स्व0 मुनिब साहनी निवासी सुल्तानपुर थाना बांसडीह जनपद बलिया उम्र करीब 21 वर्ष
4. सुनील बिन्द पुत्र पारस बिन्द निवासी सुल्तानपुर थाना बांसडीह जनपद बलिया उम्र करीब 29 वर्ष
बरामद सम्पत्ति
1. 1500 लीटर लहन
2. 35 लीटर की दो भरी प्लास्टिक जरिकेन कुल 70 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब
3. 01 पतीला साबूत
4. 01 पतीला
5. 01 लोहे का ड्रम
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 सूरज पटेल थाना बांसडीह जनपद बलिया
2. का0 हरिश्चन्द्र थाना बांसडीह जनपद बलिया
3. का0 मुकेश प्रजापति थाना बांसडीह जनपद बलिया
सोशल मीडिया सेल
बलिया पुलिस






