TV 20 NEWS || BALLIA: बलिया: अजीत कुमार सिंह लापता, गंगा में शव मिलने की सूचना

सादर अवगत कराना है कि दिनांक 23.11.2025 को श्री राजकुमार सिंह निवासी ग्राम परसिया थाना हल्दी जनपद बलिया द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दी गई थी कि मेंरा भतीजा श्री अजीत कुमार सिंह उर्फ बोधा पुत्र स्व0 शिवकुमार सिंह उम्र लगभग 45 वर्ष जो टेन्ट का व्यवसाय करता है, दिनांक समय 4.00 बजे सुबह ग्राम मझौवा से घर के लिए चला परन्तु अभी तक घर वापस नही आया, इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय द्वारा नियमानुसार गुमशुदगी दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही थी कि आज दिनांक 25.11.2025 को सूचना मिली कि हुकुम छपरा घाट पर 01 व्यक्ति का शव मोटरसाइकिल के साथ गंगा नदी में उतराया हुआ है, इस सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर शव को नियमानुसार कब्जा पुलिस में लिया गया, तथा शव की पहचान अजित कुमार सिंह उपरोक्त के रूप में हुई, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मय फोर्स मौके पर मौजूद हैं, परिजनों से वार्ता की जा रही है, एवं शव का पोस्टमार्टम व आवश्यक विधिक कार्यवाही कराई जा रही है, तथा कुछ व्यक्तियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूंछतांछ की जा रही है, शान्ति व्यवस्था सम्बन्धित कोई समस्या नहीं है ।