आजमगढ़ 20 फरवरी 2021 कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित ब्लॉक स्तरीय किसान पंचायतों के क्रम में आज मिर्जापुर ब्लाक के नेवादा में किसान पंचायत का आयोजन हुआ मुख्य अतिथि विश्व विजय सिंह महासचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी, विशिष्ट अतिथि मणीन्द्र मिश्र, सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी, आजमगढ़ कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, एवं आशुतोष द्विवेदी थे। कार्यक्रम के संयोजक रामगनेश प्रजापति थे। आज सठियांव एवं मेंहनगर ब्लाको में पंचायतों का आयोजन हुआ।
किसान पंचायत को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि तीनो किसान विरोधी कानूनों की वापसी की मांग को लेकर लगभग 88 दिनो से किसान सड़कों पर आंदोलित हैं तानाशाह बीजेपी सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही। उनको तरह तरह से प्रताड़ित किया गया सरकार किसानों के अधिकारों को रौंद रही है उनके पवित्र आंदोलनों को बदनाम करने का काम कर रही हैं सरकार की मंशा है कृषि को भी पूरी तरह पूजी पतियों के हवाले कर दिया जाय कांग्रेस इसे हरगिज़ बर्दाश्त नहीं करेगी। किसान विरोधी कानूनों की वापसी तक कांग्रेसका संघर्ष जारी रहेगा।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस सचिव मणीन्द्र मिश्र ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था में कृषि का महत्वपूर्ण योगदान है किसान अन्नदाता एवं भाग्यविधाता है। कांग्रेश किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा की किसान आंदोलन में शामिल लगभग 200 किसानों की अब तक मृत्यु हो चुकी है। लेकिन बीजेपी सरकार ने अब तक उस पर एक शब्द भी नहीं बोला। किसान विरोधी कानूनों को लेकर किसान आक्रोशित है उनमें काफी रोष है। जनपद में किसान विरोधी कानूनों की वापसी तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।
किसान पंचायत में राना खातून, आशुतोष रजत, अमर बहादुर यादव, अबू जैद, ओम प्रकाश यादव, रमाशंकर शर्मा, राजू विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित रहे











