TV 20 NEWS || AZAMGARH : भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री घनश्याम सिंह पटेल के पिता का निधन.. शोक की लहर, संवेदनाएँ व्यक्त करने वालों का ताँता लगा!
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के महामंत्री घनश्याम सिंह पटेल के पिता विश्वनाथ सिंह के निधन की खबर ने संपूर्ण क्षेत्र को शोकमग्न कर दिया। शुक्रवारसुबह लगभग 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी मृत्यु की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और लोगों ने परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।





