*TV 20 NEWSll BHADOHI :भदोही में हत्या की साजिश का खुलासा: ग्राम प्रधान के परिवार का सदस्य गिरफ्तार, मृतक ने वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत की थी*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*जनपद भदोही*
दिनांक-11.12.2025
*◆थाना भदोही क्षेत्र अंतर्गत हत्या करने के नियत से साजिश करते हुए वाहन द्वारा धक्का मार कर मृत्यु कारित करने का अभियुक्त (ग्राम प्रधान के परिवार का सदस्य) गिरफ्तार*
*◆पूर्व में मृतक द्वारा ग्राम प्रधान के विरुद्ध जांच हेतु श्रीमान जिलाधिकारी महोदय के यहां दिया गया था प्रार्थना पत्र*
*◆श्रीमान जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रधान की वित्तीय शक्तियों पर लगा दी गई थी रोक*
*घटना का संक्षिप्त विवरण:-*
दिनांक 10.12.2025 को रात्रि करीब 22.00 बजें थाना भदोही पर सूचना मिली कि थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धसकरी जनपद भदोही में कमलाकांत दुबे पुत्र स्व0 रामआधार दुबे को एक गाड़ी जोरदार टक्कर मार कर चली गई। जिसमें कमलाकांत दुबे की मृत्यु हो गई। स्थानीय पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि हत्या के नियत से गाड़ी द्वारा जोरदार टक्कर मारी गई है। प्राप्त तहरीर के आधार पर स्थानीय पुलिस द्वारा अभियुक्त 1.मेहीलाल यादव पुत्र स्व देवसरन 2. मुन्ना लाल यादव पुत्र स्व रामसरन रामसरन यादव 3. सुजीत यादव पुत्र मेहिलाल यादव 4. मनीष कुमार यादव पुत्र शेषधर यादव निवासीगण धसकरी थाना व जिला भदोही के विरुद्ध मु0अ0सं0-534/2025 धारा-103 (1), 61(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत विधिक कार्यवाही प्रचलित की गई। घटनाक्रम का अवलोकन करते हुए ज्ञात हुआ कि कमलाकांत दुबे निवासी उपरोक्त द्वारा अपने ही गांव के प्रधान के विरुद्ध जांच हेतु जिलाधिकारी महोदय व अधीनस्थ अधिकारियों के यहां प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसमें जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रधान की वित्तीय शक्ति के ऊपर जांच हेतु आदेश दिया गया था। तथा वित्तीय शक्तियों पर रोक लगा दी गई थी। पूर्व में स्थानीय पुलिस द्वारा कमलाकांत दुबे की तहरीर पर ग्राम प्रधान के परिवार के सदस्य मेहीलाल यादव पुत्र स्वर्गीय देवशरण यादव निवासी धसकरी थाना भदोही को गिरफ्तार करते हुए निरोधात्मक कार्यवाही कर जेल भेजा गया था।
*गिरफ्तारी का विवरण:-*
*श्री अभिमन्यु मांगलिक*,पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा जनपद में चुस्त दुरुस्त कानून व्यवस्था के दृष्टिगत हत्या की घटनाओं के शीघ्र अनावरण व पंजीकृत अभियोग से सम्बंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश के क्रम में आज दिनांक 11.12.2025 को भदोही पुलिस टीमद्वारा द्वारा सन्दिग्ध व्यक्ति वाहन के दौरान मुखबीर की सूचना पर साजिश कर हत्या करने के अभियुक्त मनीष कुमार यादव पुत्र शेषधर यादव निवासी धसकरी थाना भदोही जनपद भदोही उम्र करीब 35 वर्ष को जयरामपुर मोड़ से गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:-*
अभियुक्त मनीष कुमार यादव पुत्र शेषधर यादव निवासी धसकरी थाना भदोही जनपद भदोही उम्र करीब 35 वर्ष।
*वांछित अभियुक्तों का नाम व पता:-*
1.मेहीलाल यादव पुत्र स्व देवसरन 2. मुन्ना लाल यादव पुत्र स्व रामसरन रामसरन यादव 3. सुजीत यादव पुत्र मेहिलाल यादव निवासीगण धसकरी थाना व जिला भदोही।
*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:-*
प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानन्द पाण्डेय, हे0का0 अजय सिंह, का0 अभिषेक पाल का0 अनूप कुशवाहा, का० शाहरूख खान एवं चालक हे0का0 अजीत यादव थाना व जनपद भदोही ।






