*TV 20 NEWSll BHADOHI :पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने N.B.S. स्कूल के वार्षिक खेल समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया, छात्राओं को मिशन शक्ति व हेल्पलाइन जागरूकता दी*

*प्रेस विज्ञप्ति*
*जनपद भदोही*
दिनांक 11.12.2025
“*खेल कला और संस्कार*”

*◆N.B.S स्कूल देवनाथपुर ज्ञानपुर, भदोही में आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम (वार्षिक खेल कार्यक्रम) के मुख्य अतिथि श्री अभिमन्यु मांगलिक पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा बच्चों को दिया गया प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी।*

*◆वार्षिक खेल कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को महोदय द्वारा पुरस्कार, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित*

*◆छात्राओं को मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत मिशन शक्ति केन्द्र व जनजागरूकता कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी गयी*

आज दिनांक 11.12.2025 को जनपद भदोही के *N.B.S. स्कूल देवनाथपुर ज्ञानपुर भदोही* में आयोजित वार्षिक खेल कार्यक्रम के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि *श्री अभिमन्यु मांगलिक* पुलिस अधीक्षक भदोही पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। विद्यालय के प्राचार्य द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक को बुके भेंटकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्साहजनक प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।मुख्य अतिथि श्री अभिमन्यु मांगलिक ने अपने संबोधन में छात्रों को खेलकूद के माध्यम से अनुशासन, टीमवर्क एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा छात्रों को संबोधित करते हुए बताया गया कि स्पोर्ट जीवन में कितना जरूरी है ,स्पोर्ट पर्सनैलिटी डेवलपमेंट फिटनेस आदि को आकर्षक बनाता है।
*इसी क्रम में बच्चों को अपने सम्बोधन में बताया कि- आमजन की सहायता एवं शिकायत दर्ज कराने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर जारी किये गये हैं जैसे-*
181 – महिला हेल्पलाइन (महिलाओं के लिए आपातकालीन सहायता)
112 – आपातकालीन सेवा (पुलिस, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस के लिए)
1076 – सीएम हेल्पलाइन (मुख्यमंत्री कार्यालय के लिए शिकायतें और सुझाव)
1930 – साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन (साइबर अपराधों के लिए सहायता)
o वूमेन पावर लाइन : 1090
o पुलिस आपातकालीन सेवा : 112
o चाइल्ड लाइन : 1098
o एम्बुलेंस सेवा : 108
o स्वास्थ्य सेवा : 102
किसी भी प्रकार के शिकायत या आपातकालीन परिस्थिति में सर्वप्रथम *112 डायल* कर आप अपनी शिकायत या सहायता हेतु पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। *साइबर क्राइम अपराध* , सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया एवं *हेल्पलाइन नंबर 1930* किस प्रकार सहायक है जानकारी दी गई। बच्चों को *गुड टच* एवं *बैड टच* के बारे में जानकारी दी गई एवं अपने आसपास के लोगों को सही पहचान करने हेतु प्रेरित किया गया। छात्राओं को *वीमेन हेल्पलाइन नंबर 1090* पर शिकायत करने की प्रक्रिया एवं शिकायत के बाद पुलिस टीम गोपनीयता बनाए रखते हुए कैसे आपकी सहायता करती है विस्तार से बताया गया।
*वार्षिक खेल दिवस के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अभिमन्यु मांगलिक पुलिस अधीक्षक भदोही, स्कूल के माननीय प्राचार्य, शिक्षकगण व विद्यार्थियों के परिजन सहित स्कूल के छात्र छात्रायें आदि उपस्थित रहे।*