*TV 20 NEWS ll BALLIA:क्षेत्राधिकारी बैरिया महोदय द्वारा बैरिया थाने का किया गया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, सर्वसम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश*

*प्रेस नोट जनपद बलिया*
*दिनांक- 13.12.2025*

*क्षेत्राधिकारी बैरिया महोदय द्वारा बैरिया थाने का किया गया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, सर्वसम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश ।*

*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह* के निर्देशन में आज दिनांक 13.12.2025 को क्षेत्राधिकारी बैरिया श्री मो0 फहीम कुरैशी द्वारा थाना बैरिया का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के क्रम में थाना बैरिया पुलिस गार्द द्वारा गार्द सलामी दी गयी । क्षेत्राधिकारी बैरिया द्वारा थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, त्यौहार रजिस्टर, सीसीटीएनएस कक्ष, अपराध रजिस्टर, शस्त्रागार, मालखाना चेक किया गया तथा थाना का मेस, थाना परिसर का भी निरीक्षण किया गया ।

*सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति केन्द्र व महिला हेल्प डेस्क की चेकिंग की गयी तथा उपस्थित मिशन शक्ति केन्द्र के प्रभारी को मिशन शक्ति के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।*

*सीसीटीएनए कक्ष का निरीक्षण किया गया तथा सीसीटीएनएस कार्यालय में विभिन्न पोर्टलों पर लम्बित कार्यवाही व आईजीआरएस पोर्टल पर लम्बित सन्दर्भों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।*

*थाना स्तर पर लम्बित विवेचना के सम्बन्ध में विवेचकों से लम्बित होने के कारण की जानकारी करते हुए साक्ष्य-संकलन/गुण-दोष के आधार पर निष्पक्ष विधिक निस्तारण करने तथा बीट बुक चेक किया गया, उनमें पायी गयी कमियों की पूर्ती हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।*

*थाना पर मौजूद दंगा-नियंत्रण उपकरणों की चेकिंग की गयी तथा अधिकारियों / कर्मचारियों को दंगा-नियंत्रण का अभ्यास कराया गया व शस्त्र खोलने व बाँधने आदि की कार्यवाही कराकर दंगा –नियंत्रण के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिये गये।*

*तत्पश्चात थाने पर मौजूद सभी पुलिस कर्मियों का बीट बुक चेक करते हुए थाना हल्दी के सभी अधिकारियों कर्मचारियों के साथ सैनिक सम्मेलन गोष्ठी कर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनका समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया । निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक श्री विपिन सिंह सहित थाना बैरिया के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें ।*

*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*