TV 20 NEWS || AZAMGARH :निजामाबाद के विवेकानंद पाण्डेय को BHU से आचार्य की डिग्री और स्वर्ण पदक

आजमगढ़ जिले के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के यारी के पूरा ग्राम सभा असनी के निवासी विवेकानंद पाण्डेय को काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), वाराणसी में आयोजित दीक्षांत समारोह में आचार्य की डिग्री के साथ स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से पूरे जनपद में हर्ष और गर्व का माहौल है वही आज रविवार को सुबह लगभग ग्यारह बजे जब विवेकानंद पाण्डेय निजामाबाद के शेरपुर तिराहा पहुंचे, तो ग्राम सभा के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। ग्राम सभा के निवासी चन्दन यादव के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण बैंड-बाजे के साथ वहां एकत्र हुए और फूल-मालाओं से उन्हें लादकर जोरदार स्वागत किया है और इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला अपने गांव पहुंचने के बाद विवेकानंद पाण्डेय ने सबसे पहले ग्राम देवता का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इसके पश्चात उन्होंने अपने गुरु कृपा महाराज के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया और उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और गांव के लोगों के आशीर्वाद व सहयोग को दिया इस मौके पर चन्दन यादव ने कहा कि विवेकानंद पाण्डेय ने देश के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थान बीएचयू से गोल्ड मेडल प्राप्त कर पूरे आजमगढ़ जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन आने वाली युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा कार्यक्रम में आचार्य शुभम मिश्र, चन्दन यादव, अरुण यादव, अमरजीत यादव, नीरज यादव, दीपक यादव, मुकेश यादव, प्रियतम यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने विवेकानंद पाण्डेय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।