*प्रेस नोट*
*थाना – गम्भीरपुर, जनपद – आजमगढ़*
*दिनांक – 15.12.2025*
हत्या के प्रयास से सम्बन्धित मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
*घटना का संक्षिप्त विवरण –*
दिनांक *12.12.2025* को थाना गम्भीरपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गम्भीरपुर में दो पक्षों के मध्य आपसी विवाद के दौरान एक-दूसरे पर *जान से मारने की नीयत से हमला* किया गया। उक्त घटना के सम्बन्ध में चौकी प्रभारी गम्भीरपुर की लिखित तहरीर के आधार पर उभय पक्षों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर *मु0अ0सं0 361/25 धारा 115(2), 352, 351(3), 3(5), 132 बीएनएस* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना के दौरान *धारा 109 बीएनएस* की बढ़ोत्तरी की गई।
*गिरफ्तारी का विवरण –*
आज दिनांक *15.12.2025* को *उ0नि0 श्री योगेश कुमार सरोज* मय हमराह का0 *विश्वामित्र* एवं का0 *अमित सरोज* द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित *वांछित अभियुक्त राजू पुत्र राजेन्द्र* निवासी ग्राम गम्भीरपुर, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग *40 वर्ष को मुसहर बस्ती रोड, रानीपुर रजमो के पास से समय 09:50 बजे* गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –*
01. राजू पुत्र राजेन्द्र, निवासी – ग्राम गम्भीरपुर, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र – लगभग 40 वर्ष
*पंजीकृत अभियोग –*
01. मु0अ0सं0 361/25, धारा 115(2), 352, 351(3), 3(5), 132, 109 बीएनएस, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम–*
1. उ0नि0 श्री योगेश कुमार सरोज, थाना गम्भीरपुर
2. का0 विश्वामित्र, थाना गम्भीरपुर
3. का0 अमित सरोज, थाना गम्भीरपुर






