*TV20 NEWS || AZAMGARH : प्रेस नोट खण्डन: शस्त्र लाइसेंस धारकों का स्वेच्छा से शस्त्र समर्पण, कोई आपराधिक इतिहास नहीं*

प्रेस नोट (खण्डन / स्पष्टीकरण)
दिनांक – 15.12.2025
दिनांक 14.12.2025 को शस्त्र निरस्तीकरण/निलंबन के सम्बन्ध में एक प्रेस नोट जारी किया गया था, जिसमें निम्नलिखित शस्त्र लाइसेंस धारकों—
1. डॉ0 अवधराज मिश्र पुत्र स्व0 रामकिशोर मिश्र, निवासी लालगंज, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़
2. अमरजीत यादव पुत्र स्व0 रामनिवास यादव, निवासी चेवता, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़
3. श्यामाराम यादव पुत्र श्री डी0आर0 यादव, निवासी पेवठा, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़
के शस्त्र निरस्त/निलंबित दर्शाए गए थे।
उक्त के सम्बन्ध में यह स्पष्ट किया जाता है कि उपरोक्त सभी शस्त्र लाइसेंस धारकों द्वारा स्वेच्छा से शस्त्र सरेण्डर किए जाने के कारण प्रशासनिक प्रक्रिया के अंतर्गत शस्त्र निरस्त/निलंबित किए गए हैं।
यह भी स्पष्ट किया जाता है कि उपरोक्त व्यक्तियों का कोई भी आपराधिक इतिहास नहीं है, तथा उनके विरुद्ध किसी प्रकार की आपराधिक कार्यवाही लंबित नहीं है।