TV 20 NEWS || AZAMGARH : ऑपरेशन कनविक्शन में बड़ी सफलता, गांजा तस्करी में आरोपी को सजा,3 किलो गांजा रखने के मामले में 20 दिन कारावास व ₹10 हजार जुर्माना

“ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत जनपदीय पुलिस की गुणवत्तापूर्ण विवेचना, मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन द्वारा की गयी प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप 01 आरोपी अभियुक्ता को मा0 न्यायालय द्वारा अवैध नशीला पदार्थ 03 किलोग्राम गांजा रखने के आरोप में जुर्म स्वीकृत के आधार पर जेल में काटी गयी अवधि 20 दिवस कारावास की सजा व 10,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
थाना कोतवाली में पंजीकृत अपराध जिसमें एक आरोपी अभियुक्त को 03 किलोग्राम गांजा रखने के आरोप में जुर्म स्वीकृत के आधार पर जेल में काटी गयी अवधि 20 दिवस के कारावास व 10,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया
➡ दिनांक- 30.12.2021 को वादी मुकदमा तत्कालीन उ0नि0 धर्मराज यादव थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ लिखित तहरीर दी थी कि चेकिंग के दौरान अभियुक्त अजय कुमार मौर्य पत्र रामनरेश मौर्या निवासी करतालपुर, ब्रम्हस्थान थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ के कब्जे से अवैध नशीला पदार्थ 03 किलोग्राम गांजा बरामद होना।
➡ अभियुक्ता के विरूद्ध थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0- 426/2021 धारा-8/20 NDPS Act पंजीकृत किया गया ।
➡ अभियुक्ता के विरूद्ध आरोप पत्र मा0 न्यायालय में दाखिल किया गया ।
➡ जुर्म स्वीकृत के आधार पर ।
➡जिसके क्रम में दिनांक- 15.12.2025 को मा0 न्यायालय ए0एस0जे0-3 आजमगढ़ द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अजय कुमार मौर्य पत्र रामनरेश मौर्या निवासी करतालपुर, ब्रम्हस्थान थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ को जुर्म स्वीकृत के आधार पर जेल में काटी गयी अवधि 20 दिवस के कारावास व 10000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।