*दिनांक 16.12.2025 की रात्रि लगभग 11:30 बजे थाना सुखपुरा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना अंतर्गत ग्राम धौरहरा के पास मारुति सुजूकी 800 कार जो सुखपुरा से बलिया की ओर जा रही थी रोड के बांयी ओर अनियंत्रित होकर 01 मकान में घुस गयी है इस सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि दुर्घटना में 02 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी है, शेष 02 लोग घायल हैं जिन्हें इलाज हेतु जिला अस्पताल बलिया में भर्ती कराया गया है । मौके पर शांति व्यवस्था कायम है अग्रिम विधि कार्यवाही प्रचलित है ।*






