*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक: 18.12.2025*
*थाना – कन्धरापुर, जनपद – आजमगढ़*
*युवती के साथ दुष्कर्म के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरण:-*
दिनांक 16.12.2025 को थाना कन्धरापुर पर एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें उल्लेख किया गया कि दिनांक 15.12.2025 की रात्रि लगभग 11:00 बजे आवेदक की नाबालिग पुत्री शौच हेतु बाहर गई थी। इसी दौरान अभियुक्त द्वारा जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कन्धरापुर पर मु0अ0सं0 385/2025 धारा 65(1) बीएनएस एवं 4(2) पाक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 351(3) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
*गिरफ्तारी का विवरण:-*
उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त *विशाल यादव पुत्र राजेश यादव निवासी औती पहलवानपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ (उम्र करीब 19 वर्ष)* को आज दिनांक 18.12.2025 को प्रभारी निरीक्षक कन्धरापुर *अनुराग कुमार* द्वारा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर *सेहदा अंडरपास (पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के नीचे)* से समय *07:10 बजे* गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*पंजीकृत अभियोग:-*
01. मु0अ0सं0 385/2025, धारा 65(1)/351(3) बीएनएस एवं 4(2) पाक्सो एक्ट, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*
01. विशाल यादव पुत्र राजेश यादव निवासी औती पहलवानपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ (उम्र करीब 19 वर्ष)
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-*
1. प्र0नि0 अनुराग कुमार, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़
2. का0 सुरेन्द्र पाल, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़
3. का0 सुजीत शर्मा, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़






