*TV 20 NEWS || AZAMGARH :पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येन्द्र कुमार बारी ‘बीनू’ ने आजमगढ़ भ्रमण के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में किया प्रतिभाग*
पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येन्द्र कुमार बारी ‘बीनू’ ने आजमगढ़ भ्रमण के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में किया प्रतिभाग
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना प्राथमिकता : सत्येन्द्र कुमार बारी ‘बीनू’
जन-चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की दी जानकारी
आजमगढ़, 30 अगस्त 2026
यशस्वी मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकासपरक कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा पिछड़ा वर्ग से संबंधित विकास कार्यों एवं समस्याओं के प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येन्द्र कुमार बारी ‘बीनू’ ने जनपद आजमगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर आमजन से संवाद किया तथा शासन की योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया।
पुस्तक विमोचन समारोह एवं काव्य गोष्ठी में किया प्रतिभाग
भ्रमण के दौरान पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येन्द्र कुमार बारी ‘बीनू’ ने ग्राम बयासी, थाना सिधारी में आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह एवं काव्य गोष्ठी में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में रचनाकार रोहित राही की पुस्तक ‘जिंदगी तुम बिन अधूरी’ का विमोचन किया गया। उन्होंने साहित्य को समाज को जोड़ने, संवेदनाओं को अभिव्यक्ति देने तथा सामाजिक चेतना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि साहित्य एवं संस्कृति समाज के मूल्यों को संरक्षित करने के साथ ही नई पीढ़ी को सकारात्मक दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
जन-चौपाल में ग्रामीणों को योजनाओं के प्रति किया जागरूक
ग्राम चिउटहरा, बेइली बाजार में आयोजित जन-चौपाल में आयोग के सदस्य ने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।.उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि विकास एवं जनकल्याण की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने आसपास के पात्र व्यक्तियों को भी सरकारी योजनाओं की जानकारी दें तथा किसी भी समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों से संपर्क करें।
जनसंपर्क कार्यालय का किया उद्घाटन
बेइली बाजार में जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन करते हुए सत्येन्द्र कुमार बारी ‘बीनू’ ने कहा कि जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर संवाद लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूत बनाता है। जनसंपर्क कार्यालय के माध्यम से क्षेत्र की समस्याओं, विकास संबंधी आवश्यकताओं तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाने में सहायता मिलेगी।
उन्होंने कहा कि जनसंपर्क के माध्यम से शासन की नीतियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही आम नागरिकों की समस्याओं और सुझावों को भी उचित मंच तक पहुंचाया जा सकेगा।
मई खरगपुर में किया जनसंपर्क अभियान
इसके पश्चात मई खरगपुर, थाना गंभीरपुर में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों से संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। विशेष रूप से पिछड़ा वर्ग सहित कमजोर एवं वंचित वर्गों के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक उत्थान के लिए सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।.उन्होंने लोगों से अपील की कि पात्र लाभार्थी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित अधिकारियों को अवगत कराएं।
शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने पर जोर
पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। पिछड़ा वर्ग के सामाजिक, शैक्षिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए संचालित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन तथा पात्र लाभार्थियों तक उनका लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों एवं संबंधित लोगों से अपील की कि शासन की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से जोड़ा जाए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी के अभाव में लाभ से वंचित न रहे।






