TV 20 NEWS || AZAMGARH : पुलिस लाइन – आजमगढ़ दिनांक – 19.12.2025 महिला रिक्रुट आरक्षियों के लिए पुलिस लाइन आजमगढ़ में मेडिकल अवेयरनेस सेशन आयोजित

आज दिनांक 19.12.2025 को पुलिस लाइन आजमगढ़ में महिला रिक्रुट आरक्षियों के स्वास्थ्य संरक्षण एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष मेडिकल सेशन का आयोजन किया गया। इस सेशन में गायनोलॉजिस्ट डॉ0 खुशबु सिंह द्वारा महिला रिक्रुट आरक्षियों को पुलिस ड्यूटी के दौरान अपने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, तनाव प्रबंधन तथा व्यक्तिगत हाइजीन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

➡️डॉ0 खुशबु सिंह ने महिला आरक्षियों को ड्यूटी के समय स्वास्थ्य संतुलन बनाए रखने, आवश्यक सावधानियां अपनाने तथा किसी भी स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज न करने के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया।

➡️उक्त कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे। सेशन में समस्त महिला रिक्रुट आरक्षियों ने सक्रिय सहभागिता की तथा स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर उपयोगी जानकारी प्राप्त की।

➡️ आजमगढ़ पुलिस द्वारा भविष्य में भी महिला कर्मियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण हेतु ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।