*प्रेस–नोट*
*दिनांक : 20.12.2025*
*थाना : साइबर क्राइम, जनपद आजमगढ़*
*साइबर अपराधों से बचाव हेतु सर्वोदय विद्यालय में विशेष जागरूकता अभियान*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री विवेक त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती आस्था जायसवाल के नेतृत्व में आज दिनांक 20.12.2025 को सर्वोदय विद्यालय, आजमगढ़ में महिला व बाल सुरक्षा संगठन, यातायात पुलिस, अग्निशमन विभाग तथा थाना साइबर क्राइम के संयुक्त तत्वावधान में विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।
अभियान के दौरान विद्यालय में अध्ययनरत छात्र–छात्राओं को यातायात नियमों, महिला सशक्तिकरण, अग्नि सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
*साइबर अपराधों पर विशेष जागरूकता*
थाना साइबर क्राइम, आजमगढ़ द्वारा विद्यार्थियों को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर फर्जी पुलिस/सीबीआई अधिकारी बनकर ठगी, फर्जी ऐप डाउनलोड कराना, लिंक पर क्लिक कराकर धोखाधड़ी, गिफ्ट/लॉटरी स्कैम, सोशल मीडिया पर अंजान व्यक्तियों से दोस्ती, म्यूल अकाउंट, फर्जी मोबाइल नंबर आदि विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
*प्रमुख बिंदु*
बैंकिंग फ्रॉड व क्यूआर कोड स्कैन कर ठगी
व्हाट्सएप हैकिंग, OLX व KYC आधारित धोखाधड़ी
फर्जी ऐप्स, ऑनलाइन लोन स्कैम व हनी ट्रैप
ATM, इंटरनेट मीडिया व निवेश/गेमिंग ऐप से जुड़ी ठगी
*सेक्सटॉर्शन, न्यूड कॉल ब्लैकमेलिंग*
मैट्रिमोनियल वेबसाइट के माध्यम से शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी
सेक्सटॉर्शन से बचाव हेतु विशेष सलाह
साइबर अपराधियों द्वारा फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जाती है, बाद में वीडियो कॉल के माध्यम से ब्लैकमेल कर धन की मांग की जाती है। इससे बचाव हेतु आमजन को सलाह दी गई कि—
किसी भी अज्ञात व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें।
अनजान नंबर से आने वाली वीडियो कॉल न उठाएं।
आवश्यकता होने पर वीडियो कॉल लेते समय कैमरा ढककर रखें।
किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in
पर शिकायत दर्ज करें।
*उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी*
उ0नि0 कलाप कलाधर त्रिपाठी, थाना साइबर क्राइम, आजमगढ़
का0 रामाश्रय यादव, थाना साइबर क्राइम, आजमगढ़
जनपद पुलिस का उद्देश्य समाज को साइबर अपराधों के प्रति सजग बनाना तथा सुरक्षित डिजिटल वातावरण सुनिश्चित करना है।






