*TV20 NEWS || AZAMGARH :चोरी का खुलासा: 01 अभियुक्त गिरफ्तार, मोबाइल चार्जर, इयरफोन व ₹800 बरामद

*प्रेस–विज्ञप्ति*
*दिनांक : 20.12.2025*
*थाना : सिधारी, जनपद आजमगढ़*
*चोरी का खुलासा: 01 अभियुक्त गिरफ्तार, मोबाइल चार्जर, इयरफोन व ₹800 बरामद*
थाना सिधारी पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद मोबाइल चार्जर, 01 अदद इयरफोन व चोरी के ₹800 बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी मु0अ0सं0 531/2025 धारा 331(4)/305 बीएनएस तथा बढ़ोतरी धारा 317(2)/317(4) बीएनएस के अंतर्गत की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सिधारी के निर्देशन में यह कार्यवाही की गई।
*गिरफ्तारी का विवरण*
दिनांक 20.12.2025 को उ0नि0 धर्मेन्द्र शर्मा मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कमिश्नरी कार्यालय के पास समय करीब 13:00 बजे अभियुक्त अभिषेक कुमार गुप्ता उर्फ निरहुआ पुत्र गोपाल प्रसाद गुप्ता, निवासी ग्राम मुन्डा, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
*पूछताछ का विवरण*
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने दिनांक 13.12.2025 को अनिल की दुकान (मारुति वर्कशॉप), नरौली में घुसकर चोरी की थी। चोरी के दौरान कपड़े भी उठाए गए थे जिन्हें बाद में फेंक दिया गया। चोरी का चार्जर, इयरफोन व ₹800 नगद उसी के पास से बरामद हुए। अभियुक्त ने गलत संगत व पैसों के लालच में चोरी करने की बात स्वीकार की।
*बरामदगी*
• 01 अदद मोबाइल चार्जर
• 01 अदद इयरफोन
• ₹800 (नगद)
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0 531/2025, धारा 331(4)/305 बीएनएस व बढ़ोतरी धारा 317(2)/317(4) बीएनएस, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1. उ0नि0 धर्मेन्द्र शर्मा
2. हे0का0 सुशील यादव
3. का0 चन्द्रेश कुमार
4. का0 अतुल कुमार राजभर
5. का0 कुलदीप सरोज थाना सिधारी आजमगढ़ ।