*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना : रानी की सराय, जनपद आजमगढ़: पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाकर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस–विज्ञप्ति*
*दिनांक : 19.12.2025*
*थाना : रानी की सराय, जनपद आजमगढ़*
*पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाकर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

थाना रानी की सराय पुलिस द्वारा गंभीर अपराध का त्वरित अनावरण करते हुए पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाकर अश्लील वीडियो तैयार करने तथा उसे वायरल करने व जान से मारने की धमकी देने वाले 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 16.12.2025 को थाना रानी की सराय पर एक महिला द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसमें आरोप लगाया गया कि अभियुक्त द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से अश्लील वीडियो वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 377/2025 धारा 351(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 64 बीएनएस एवं 67(ए) आईटी एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
*गिरफ्तारी का विवरण*
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन तथा थाना प्रभारी रानी की सराय के नेतृत्व में उ0नि0 विनोद कुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा दिनांक 19.12.2025 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को ग्राम रुदरी मोड़ से समय करीब 12:45 बजे गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
जितेन्द्र उर्फ दिवाकर पुत्र देवनाथ,निवासी बनौरा सुल्तानपुर, थाना दक्षिण टोला, जनपद मऊ।
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0 377/2025, धारा 351(4)/64 बीएनएस व 67(ए) आईटी एक्ट, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
1. उ0नि0 विनोद कुमार यादव, थाना रानी की सराय
2. हे0का0 सुबाष, थाना रानी की सराय
जनपद पुलिस महिलाओं की गरिमा एवं सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। इस प्रकार के अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।