*TV20 NEWS || AZAMGARH :जिलाधिकारी ने कल देर रात्रि 9.00 बजे रोडवेज परिसर आजमगढ़ स्थित रैन बसेरा एवं अलाव का किया आकस्मिक निरीक्षण*

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग आजमगढ़
—————–
*जिलाधिकारी ने कल देर रात्रि 9.00 बजे रोडवेज परिसर आजमगढ़ स्थित रैन बसेरा एवं अलाव का किया आकस्मिक निरीक्षण*

*निरीक्षण के दौरान रोडवेज परिसर में अलाव जलता हुआ पाया गया*

*जिलाधिकारी ने अलाव ताप रहे बुजुर्ग को कंबल का किया वितरण*

*जिलाधिकारी ने बुजुर्ग कों रैन बसेरे के अंदर रुकने की व्यवस्था कराई*

*कोई भी व्यक्ति खुले में सोता हुआ नहीं मिलना चाहिए-जिलाधिकारी*

*शासन के निर्देशानुसार समस्त तहसीलों/नगर निकायों मे अलाव जलाने एवं कंबल वितरण के लिए धनराशि उपलब्ध करा दी गई है-जिलाधिकारी*

*जिला प्रशासन के पास पर्याप्त संख्या में कंबल उपलब्ध है एवं जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया जा रहा है-जिलाधिकारी*

आजमगढ़ 20 दिसंबर– जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार ने कल देर रात्रि 9.00 बजे रोडवेज परिसर आजमगढ़ स्थित रैन बसेरा एवं अलाव का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान रोडवेज परिसर में अलाव जलता हुआ पाया गया। जिलाधिकारी ने अलाव ताप रहे बुजुर्ग को कंबल का वितरण किया एवं रैन बसेरे के अंदर बुजुर्ग को ले जाकर केयरटेकर के माध्यम से रुकने की व्यवस्था कराई गई।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रैन बसेरे के अंदर रुके हुए व्यक्तियों से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई।
जिलाधिकारी ने रैन बसेरे मे बेड के ऊपर मोटा चद्दर डालने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति खुले में सोता हुआ नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि नियमित रूप से अलाव जलना चाहिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार समस्त तहसीलों/नगर निकायों मे अलाव जलाने एवं कंबल वितरण के लिए धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि समस्त एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार को निर्देशित किया गया है जनपद के समस्त बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, फुटपाथ आदि का रात्रि मे भ्रमण किया जाए एवं कहीं भी रात्रि में यदि कोई व्यक्ति बाहर सोता हुआ मिले तो उनको रैन बसेरे के अंदर ले जाकर ठहरने की व्यवस्था कराई जा रही है एवं अलाव जलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की तरफ से समस्त व्यवस्थाएं की गई हैं, जिला प्रशासन के पास पर्याप्त संख्या में कंबल उपलब्ध है एवं जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया जा रहा है।

इस अवसर पर तहसीलदार सदर, आरएम रोडवेज उपस्थित रहे।