*TV 20 NEWS || AZAMGARH:युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने एवं दुष्कर्म के आरोपी को रानी की सराय पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक : 18.07.2026*
*थाना : रानी की सराय, जनपद आजमगढ़*
*युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने एवं दुष्कर्म के आरोपी को रानी की सराय पुलिस ने किया गिरफ्तार*
जनपद आजमगढ़ में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ अनिल कुमार के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना रानी की सराय पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
*पूर्व की घटना-*
दिनांक 06.07.2026 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना रानी की सराय पर लिखित तहरीर देकर बताया गया कि उनकी पुत्री को दिनांक 19.06.2026 को प्रातः लगभग 05:00 बजे अभियुक्त सूरज कुमार बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रानी की सराय पर मु0अ0सं0- 185/2026 धारा 87/137(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
दिनांक 18.07.2026 को उ0नि0 मो0 शाहिद खान मय हमराह क्षेत्र में चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में मौजूद थे। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त सूरज कुमार ग्राम रुदरी अंडरपास के पास मौजूद है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अभियुक्त *सूरज कुमार पुत्र स्वर्गीय अवधेश राम निवासी ग्राम रुदरी, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़ को प्रातः 07:30 बजे रुदरी अंडरपास* से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0- 185/2026, धारा 87/115(2)/64(1) बीएनएस थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार अभियुक्त-* सूरज कुमार पुत्र स्वर्गीय अवधेश राम निवासी ग्राम रुदरी, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
उ0नि0 मो0 शाहिद खान, रि0का0 रजत पाल, रि0का0 सत्येन्द्र यादव, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़ ।






