*TV 20 NEWS || AZAMGARH:नाबालिग पीड़िता से दुष्कर्म के आरोपी को सिधारी पुलिस ने किया गिरफ्तार,पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया*

*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक : 18.07.2026*
*थाना : सिधारी, जनपद आजमगढ़*

*नाबालिग पीड़िता से दुष्कर्म के आरोपी को सिधारी पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया*

*गिरधरपुर पुलिया से पुलिस ने दबोचा दुष्कर्म का आरोपी*

जनपद आजमगढ़ में महिला एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सिधारी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
*पूर्व की घटना-*
दिनांक 17.07.2026 को वादी द्वारा थाना सिधारी पर लिखित प्रार्थना-पत्र देकर अवगत कराया गया कि अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र महेन्द्र निवासी ग्राम जिरिकपुर, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ द्वारा उसकी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म किया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिधारी पर मु0अ0सं0- 298/2026 धारा 65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
दिनांक 18.07.2026 को प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र महेन्द्र निवासी ग्राम जिरिकपुर, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ को समय 11:45 बजे गिरधरपुर पुलिया से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय भेजा गया ।
*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0- 298/2026, धारा 65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ ।
*गिरफ्तार अभियुक्त-* दीपक कुमार पुत्र महेन्द्र, निवासी ग्राम जिरिकपुर, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 35 वर्ष।