*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना – जहानागंज: नाबालिग किशोरी अपहरण व पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार*
*डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस वरिष्ठ अधीक्षक, आजमगढ़* के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में आज दिनांक- 22.12.2025 को आजमगढ़ पुलिस द्वारा निम्नवत कार्यवाहियां की गयी-
*01.थाना – जहानागंज: नाबालिग किशोरी अपहरण व पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार*
*घटना का संक्षिप्त विवरण:*
दिनांक 07.10.2025 को ग्राम बेलाकोट थाना जहानागंज क्षेत्र से नाबालिग किशोरी को डरा-धमकाकर जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जाने एवं परिजनों को जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना जहानागंज पर मु0अ0सं0 310/25 धारा 137(2), 87, 351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया, विवेचना के दौरान धारा 64(1) बीएनएस व 5(एल)/6 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
*गिरफ्तारी विवरण:*
दिनांक 22.12.2025 को नामजद अभियुक्त स्वयं थाना जहानागंज पर उपस्थित हुआ, जिसे समय 11:50 बजे हिरासत पुलिस में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरान्त माननीय न्यायालय भेजा गया।
*अभियुक्त*
प्रदीप चौहान पुत्र राजेन्द्र चौहान, निवासी ग्राम तितिरा, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 21 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0 310/25 धारा 137(2), 87, 351(3), 64(1) बीएनएस एवं 5(एल)/6 पाक्सो एक्ट, थाना जहानागंज, आजमगढ़।
*आपराधिक इतिहास*
मु0अ0सं0 185/25 धारा 137(2), 87 बीएनएस, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
उ0नि0 अजय निषाद मय हमराह, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़।






