*TV20 NEWS|| MIRZAPUR:अज्ञात व्यक्ति द्वारा पेटीएम बॉक्स बनाने के नाम पर ऑनलाइन की गयी साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित धनराशि ₹ 10,000/- को पीड़िता के खाते में कराया गया वापस*
*मीरजापुर पुलिस*
*प्रेस नोट*
दिनांकः22.12.2025
*अज्ञात व्यक्ति द्वारा पेटीएम बॉक्स बनाने के नाम पर ऑनलाइन की गयी साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित धनराशि ₹ 10,000/- को पीड़िता के खाते में कराया गया वापस —*
आवेदिका अंजना सिंह पत्नी रविशंकर निवासिनी ग्राम रामापुर थाना कछवां जनपद मीरजापुर द्वारा दिनांकः29.09.2025 को थाना कछवां के NCRP पोर्टल पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा पेटीएम बॉक्स बनाने के नाम ऑनलाइन ₹ 11400/- की ठगी कर ली गयी । उक्त के सम्बन्ध में थाना कछवां साइबर सेल टीम द्वारा जाँच प्रारम्भ की गयी ।
“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना कछवां साइबर सेल टीम द्वारा उपरोक्त प्रकरण में जाँच के दौरान पीड़िता के बैंक खाते में ₹ 10,000/- वापस कराया गया । खाते में पैसे वापस आने पर आवेदिका के पति रविशंकर द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारी एवं थाना कछवां साइबर सेल टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया । साइबर सेल टीम थाना कछवां द्वारा साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर सम्बन्धी होने वाली ठगी के सम्बन्ध में आवेदक को जागरूक किया गया तथा अपने सगे सम्बन्धियों को भी साइबर ठगी से बचाने हेतु बतायी गये सुरक्षा टिप्स से अवगत कराने की अपील की गयी।
*थाना कछवां साइबर सेल टीम—*
निरीक्षक अमरजीत चौहान, प्र0नि0 थाना कछवां, मीरजापुर ।
उप-निरीक्षक शाहिद यादव, प्र0साइबर सेल थाना कछवां, मीरजापुर ।
आरक्षी संजीत मौर्य थाना कछवां, मीरजापुर ।






