*TV 20 NEWS|| BHADOHI :बाल सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों को जागरूकता,नीवीं गांव में बाल संरक्षण चौपाल*

*महिला एंव बाल सुरक्षा संगठन, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा चलाए जा रहे बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति, मादक पदार्थो एवं मानव तस्करी की रोकथाम एवं बन्धुआ मजदूर से लोगों को मुक्त कराने के अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 22.12.2025 को श्री अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही के कुशल निर्देशन में एवं श्री शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के पर्यवेक्षण में थाना ए0एच0टी0 व थाना दुर्गागंज एंटी रोमियो टीम द्वारा ‘थाना दुर्गागंज क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम नीवीं में जनजागरूकता हेतु चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें गांव की महिलाओ को बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति, मादक पदार्थों, व मानव तस्करी की रोकथाम संबंधित जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा पोस्टर चस्पा कर इमरजेंसी सहायता हेतु शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी टोल फ्री हेल्प लाइन नंम्बरों 108, 112, 1090, 1930, 1098, 1076, 181 आदि के सम्बन्ध में जागरूक किया गया ।*