*TV20 NEWS || AZAMGARH :नववर्ष के जश्न को लेकर आजमगढ़ पुलिस अलर्ट, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था हेतु सख्त गाइडलाइन जारी*

*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक- 27.12.2025, जनपद आजमगढ़*

*नववर्ष के जश्न को लेकर आजमगढ़ पुलिस अलर्ट*

➡️*सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था हेतु सख्त गाइडलाइन जारी*

➡️ नववर्ष के अवसर पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आजमगढ़ पुलिस द्वारा विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

➡️न्यू ईयर पार्टी की अनुमति *रात्रि 01 बजे* तक ही मान्य होगी।

➡️जश्न की आड़ में *हुड़दंग, स्टंट, तेज रफ्तार एवं नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध* सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

➡️*सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे में पकड़े जाने या स्टंट करते* पाए जाने पर गिरफ्तारी, वाहन सीज एवं आवश्यकता पड़ने पर जेल भेजा जाएगा।

➡️ शराब पीकर वाहन चलाना दुर्घटना को न्यौता देता है ।नियमों के उल्लंघन पर *जीरो टॉलरेंस नीति* लागू होगी।

➡️ यह आदेश *दिनांक 30 दिसंबर से 05 जनवरी तक* प्रभावी रहेगा।

➡️मॉल, होटल, पब, क्लब, बार एवं बैंक्वेट हॉल पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

➡️ जनपद के *मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों एवं प्रमुख चौराहों* पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

*अपील:-*

➡️ *आजमगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि नववर्ष का उत्सव शालीनता, अनुशासन एवं कानून के दायरे में रहकर मनाएं।*