*TV20 NEWS || AZAMGARH :मिशन शक्ति 5.0 के तहत मा0 न्यायालय द्वारा निर्गत वसूली वारंट/एनबीडब्ल्यू के क्रम में 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस नोट*
*थाना – अतरौलिया, जनपद आजमगढ़*
*दिनांक – 27.12.2025*
*मिशन शक्ति 5.0 के तहत मा0 न्यायालय द्वारा निर्गत वसूली वारंट/एनबीडब्ल्यू के क्रम में 01 अभियुक्त गिरफ्तार*
*पूर्व विवरण:-*
माननीय न्यायालय, आजमगढ़ द्वारा *वाद संख्या 62/2018 (मीरा बनाम मिथिलेश)* अंतर्गत धारा *125 सीआरपीसी* में अभियुक्त *अजय उर्फ मिथिलेश पुत्र स्व0 कमला प्रसाद, निवासी सेल्हरापट्टी, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़* को प्रथम पक्ष को *₹3500/- प्रति माह भरण-पोषण राशि* दिए जाने का आदेश निर्गत किया गया था। उक्त आदेश के अनुपालन न किए जाने पर माननीय न्यायालय द्वारा धारा *128 सीआरपीसी* के अंतर्गत अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु *वसूली वारंट / एनबीडब्ल्यू* निर्गत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण:-*
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के कुशल निर्देशन तथा थानाध्यक्ष श्री देवेन्द्र नाथ दूबे के नेतृत्व में *मिशन शक्ति* अभियान के तहत दिनांक *27.12.2025* को उपनिरीक्षक *मयंक नारायण सिंह* द्वारा पुलिस टीम के साथ अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी गई। दबिश के दौरान अभियुक्त *अजय उर्फ मिथिलेश* अपने निवास पर मौजूद मिला, जिसे माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट से अवगत कराते हुए समय करीब *10:25 बजे* पुलिस हिरासत में लिया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त:-*
01. अजय उर्फ मिथिलेश पुत्र स्व0 कमला प्रसाद, निवासी – सेल्हरापट्टी, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-*
01. थानाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ दूबे, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़
02. उ0नि0 मयंक नारायण सिंह, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़
03. हे0का0 मनोज तिवारी, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़
04. का0 मो0 रिजवान, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़
05. का0 उमेश कुमार, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़
06. म0का0 पिंकी पाण्डेय, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़
07. म0का0 अभिलाषा द्विवेदी, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़