*TV 20 NEWS || BALLIA:क्षेत्राधिकारी बैरिया श्री मो. फहीम कुरैशी द्वारा बैरिया सर्किल के थानों के साथ अपराध समीक्षा बैठक कर दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश*

*प्रेस नोट जनपद बलिया*
*दिनांक 27.12.2025*

*क्षेत्राधिकारी बैरिया श्री मो0 फहीम कुरैशी द्वारा बैरिया सर्किल के थानों के साथ अपराध समीक्षा बैठक कर दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश–*

*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री ओमवीर सिंह* के निर्देशन में आज दिनाँक 27.12.2025 को श्रीमान् क्षेत्राधिकारी बैरिया श्री मो0 फहीम कुरैशी द्वारा जनपद बलिया के बैरिया सर्किल थानों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की गई । अपराध समीक्षा बैठक के दौरान सर्किल बैरिया के सभी थानों पर लम्बित विवेचनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से वार्ता करते हुये लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की गई तथा विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने हेतु सम्बंधित विवेचकों को निर्देशित किया गया साथ ही जनशिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जाँच करने व विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देश दिये गये,थानों पर अधिक समय से लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर देते हुए वांछित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी करने, आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण, रात्रि में चौराहे/तिराहे पर चेकिंग करके अपराधियों के संचरण पर रोक लगाने सहित अन्य अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन करने, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के तस्करों व क्रय विक्रय करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने, थानों के मालों का निस्तारण तथा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित गति से कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए । इसके साथ ही वर्तमान समय में शासन एवं उच्चाधिकारीगण द्वारा जारी आदेशों एवं अभियानों के सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।

इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक बैरिया,थानाध्यक्ष दोकटी, थानाध्यक्ष रेवती व प्रभारी निरीक्षक हल्दी तथा अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस ।*