TV 20 NEWS || AZAMGARH : जनपद – आजमगढ़ साइबर फ्रॉड पीड़िता को ₹20,000/- की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई
दिनांक 03.12.2025 को आवेदिका म0का0 रूपा सरोज, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़ के साथ ₹20,000/- का साइबर फ्रॉड हुआ था। आवेदिका द्वारा तत्परता दिखाते हुए Cyber Crime Portal पर तत्काल शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके परिणामस्वरूप संबंधित धनराशि समय रहते होल्ड (Freeze) करा दी गई।
धनराशि वापसी का विवरण:-
आवेदिका की साइबर शिकायत की जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि ठगी की गई धनराशि बैंक ऑफ बड़ौदा के एक खाता संख्या में ट्रांसफर हुई थी। कुल ₹20,000/- की राशि होल्ड पाई गई। साइबर पुलिस टीम द्वारा संबंधित बैंक मैनेजर से समन्वय स्थापित कर आवश्यक रिपोर्ट प्रेषित की गई, जिसके उपरांत होल्ड की गई पूरी ₹20,000/- की धनराशि आवेदिका के खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
साइबर पुलिस टीम:-
➡ उ0नि0 मानवेन्द्र प्रताप सिंह, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़
➡ कम्प्यूटर ऑपरेटर वीरेन्द्र कुमार सरोज, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़
आमजन हेतु साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण उपाय-
➡ किसी भी अनजान कॉल/मैसेज पर OTP, बैंक विवरण या UPI पिन साझा न करें।
➡ ऑनलाइन लेन-देन के दौरान केवल विश्वसनीय वेबसाइट/ऐप का ही प्रयोग करें।
➡ साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
➡ समय पर की गई शिकायत से ठगी की राशि को होल्ड कर वापस पाने की संभावना बढ़ जाती है।
आजमगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि साइबर अपराधों से सतर्क रहें और किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।






