*TV 20 NEWS || AZAMGARH: पशु चोरी, तस्करी व गोकशी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध नगर सर्किल में चलाया गया व्यापक अभियान, क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा पुलिस की 11 टीमों को ब्रीफ करते हुए दबिश दिए जाने हेतु किया गया रवाना*
*प्रेस नोट*
*दिनांक : 29.07.2026, जनपद आजमगढ़*
*पशु चोरी, तस्करी व गोकशी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध नगर सर्किल में चलाया गया व्यापक अभियान, क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा पुलिस की 11 टीमों को ब्रीफ करते हुए दबिश दिए जाने हेतु किया गया रवाना*
➡️ *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में तथा *अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री शुभम तोदी* के मार्गदर्शन में जनपद में *पशु चोरी, पशु तस्करी एवं गोकशी जैसे अपराधों* पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत *नगर सर्किल* में इन अपराधों में संलिप्त *45 चिन्हित अभियुक्तों* के विरुद्ध कार्रवाई के लिए *11 पुलिस टीमों का गठन* किया गया। सभी टीमों को *आवश्यक दिशा-निर्देश एवं ब्रीफिंग देने के उपरांत* एक साथ विभिन्न स्थानों पर दबिश हेतु रवाना किया गया।
👉 इस अभियान का उद्देश्य सत्यापन करना है कि अपराधी अभी भी अपराध जगत से जुड़े है अथवा अपराध का रास्ता छोडकर सही मार्ग पर आगे बढ़ रहे है साथ ही, सभी वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना, अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखना है। अभियान के दौरान प्राप्त होने वाले परिणामों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।






