*TV20 NEWS || AZAMGARH :युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

*प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना : सिधारी*
*जनपद : आजमगढ़*
*युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरण :-*
दिनांक 14.07.2025 को वादी मुकदमा थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना सिधारी पर उपस्थित होकर एक लिखित तहरीर प्रस्तुत की गई। तहरीर में बताया गया कि दिनांक 09.07.2025 को अभियुक्त द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया। उक्त तहरीर के आधार पर थाना सिधारी पर मु0अ0सं0 0351/2025 धारा 87/137(2) बी.एन.एस. बनाम आदित्य पाल पुत्र अज्ञात, निवासी धनियाकुड़ी, थाना मुहम्मदाबाद, जनपद मऊ के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 115(2)/351(3)/64(2)(M) बी.एन.एस. एवं 5(J)(II)/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
*गिरफ्तारी का विवरण :-*
दिनांक 05.01.2026 को उ0नि0 राजकुमार मय हमराह द्वारा थाना सिधारी से रवाना होकर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त की तलाश में क्षेत्र में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त आदित्य पाल पुत्र टिल्ठू पाल, निवासी बनियापार, थाना मुहम्मदाबाद, जनपद मऊ अपने पिता के साथ अपने विरुद्ध पंजीकृत मुकदमे की जानकारी हेतु थाना क्षेत्र में आया हुआ है तथा इस समय हाइडील चौराहा पर कहीं जाने के लिए खड़ा है। सूचना के आधार पर अभियुक्त आदित्य पाल पुत्र टिल्ठू पाल, उम्र लगभग 19 वर्ष, निवासी बनियापार, थाना मुहम्मदाबाद, जनपद मऊ को समय करीब 12:30 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*पंजीकृत अभियोग :-*
01. मु0अ0सं0 351/2025, धारा 87/137(2)/115(2)/351(3)/64(2)(M) बी.एन.एस. एवं 5(J)(II)/6 पॉक्सो एक्ट, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता :-*
01. आदित्य पाल पुत्र टिल्ठू पाल, निवासी – बनियापार, थाना मुहम्मदाबाद, जनपद – मऊ, उम्र – लगभग 19 वर्ष।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :-*
1. उ0नि0 राजकुमार – थाना सिधारी, आजमगढ़
2. हे0का0 सुशील कुमार यादव – थाना सिधारी, आजमगढ़