*TV20 NEWS || AZAMGARH :अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस–विज्ञप्ति*
*थाना : सरायमीर*
*जनपद : आजमगढ़*
*अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार*
*गिरफ्तारी का विवरण :-*
आज दिनांक 05.01.2026 को उ0नि0 धीरज कुमार मय हमराह के साथ बस्ती नहर पुलिया के पास देखभाल क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति कमालपुर मोड़ के पास खड़ा होकर किसी का इंतजार कर रहा है, सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के साथ कमालपुर मोड़ की ओर प्रस्थान किया गया। कमालपुर मोड़ से कुछ दूरी पहले एक व्यक्ति अरमान पुत्र लल्लन उर्फ बरकत, निवासी ग्राम कमालपुर, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ को 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर एवं 01 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 03/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :-*
01. अरमान पुत्र लल्लन उर्फ बरकत निवासी – ग्राम कमालपुर, थाना – सरायमीर, जनपद – आजमगढ़
*बरामदगी :-*
1. 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर
2. 01 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर
*पंजीकृत अभियोग :-*
1. मु0अ0सं0 03/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़।
*आपराधिक इतिहास :-*
1. मु0अ0सं0 03/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना सरायमीर
2. मु0अ0सं0 178/2018 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता अधिनियम, थाना गम्भीरपुर
3. मु0अ0सं0 68/2020 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट, थाना गम्भीरपुर
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :-*
1. उ0नि0 धीरज कुमार – थाना सरायमीर
2. हे0का0 मोतीलाल यादव – थाना सरायमीर
3. हे0का0 संतोष यादव – थाना सरायमीर
4. का0 अजीत यादव – थाना सरायमीर