*TV20 NEWS || AZAMGARH :मेंहनगर :शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस- विज्ञप्ति*
*मेंहनगर जनपद आजमगढ़*
*शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

*पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण (संक्षेप में)-* दिनांक 19.01.2026 को वादिनी ने थाना मेहनगर पर लिखित तहरीर दी कि विपक्षी राजन सोनकर पुत्र सरेम सोनकर ग्राम बसिला थाना मेहनगर आजमगढ द्वारा वादिनी को करीब 2 साल से शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाया गया जब शादी करने की बात आई तो शादी करने से इनकार कर दिया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 19/2026 धारा 69 बीएनएस थाना मेंहनगर पर पंजीकृत होकर विवेचना प्रचलित है।

*गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण* दिनांक 20.01.2026 को उ0नि0 आदिल खाँ मय हमराह द्वारा उपरोक्त मुकदमा में वांछित अभियुक्त राजन सोनकर पुत्र सरेम सोनकर सा0 बसिला थाना मेहनगर जनपद आजमगढ उम्र करीब 24 वर्ष को समय 11.05 बजे भोरमपुर पेट्रोल पम्प थाना मेंहनगर से हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-* राजन सोनकर पुत्र सरेम सोनकर सा0 बसिला थाना मेहनगर जनपद आजमगढ उम्र करीब 24 वर्ष ।

*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0 532/25 धारा 70(2) बीएनएस 3/4(2) पाक्सो एक्ट व 3(2)5क SC/ST ACT थाना मेंहनगर ।

*गिरफ्तारी करने वाली टीम – * उ0नि0 आदिल खाँ मय हमराह हे0का0 शिवपूजन यादव, का0 राजन कुमार थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़।