TV 20 NEWS || BALLIA: थाना भीमपुरा जनपद बलिया पुलिस टीम द्वारा हत्या का अनावरण करते हुए प्रकाश में आए 02 नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से हत्या में प्रयुक्त 01 अदद चाकू बरामद
थाना भीमपुरा जनपद बलिया पुलिस टीम द्वारा हत्या का अनावरण करते हुए प्रकाश में आए 02 नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से हत्या में प्रयुक्त 01 अदद चाकू बरामद ।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री आलोक कुमार गुप्ता के कुशल नेतृत्व में व थाना भीमपुरा पुलिस की टीम को मिली सफलता ।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
उल्लेखनीय है कि वादी द्वारा थाना भीमपुरा पर तहरीर दिया गया कि वादी के पिता जी बेल्थरा रोड में मोबिल एजेन्सी पर काम करते थे, दिनांक 20.03.2026 को शाम को काफी देर तक घर वापस नहीं आये, जिससे वादी अपने चाचा के साथ अपने निवास ग्राम गोविन्द पुर दुगौली से अखोप थाना उभांव तक खोज बीन किया गया नहीं मिले वापस आते समय रास्ते में ग्राम सरया में वादी के पिता की लाश मिली जिसके बाबत वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 45/26 धारा 103-1 बीएनएस पंजीकृत किया गया । जिसके सम्बन्ध में घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम लगी हुई थी ।
विवेचना के क्रम में हत्या करने वाले कुल 02 नफर अभियुक्त का नाम प्रकाश में आया । जिस सम्बन्ध में आज दिनांक 28.03.2026 को थानाध्यक्ष श्री अखिलेश चन्द्र पाण्डेय मय हमराह पुलिस टीम के साथ देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन में मामुर थे कि मुखविर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त 1. नीरज यादव पुत्र प्रभु यादव निवासी तेंदुआ पाही थाना उभाँव जनपद बलिया उम्र करीब 20 वर्ष 2. मुकेश यादव उर्फ जज पुत्र भोला यादव निवासी तेंदुआ पाही थाना उभांव जनपद बलिया उम्र करीब 20 वर्ष को समय करीब 03.25 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/निशानदेही पर 01 अदद आला कत्ल चाकू बरामद किया गया।गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना स्थानीय द्वारा विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया।
पूछताछ विवरण-
अभियुक्तगण उपरोक्त से पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कड़ाई से पूछताछ पर बता रहा है कि साहब बन्धु यादव पुत्र रामाशंकर यादव निवासी गोविन्दपुर दुगौली थाना भीमपुरा जनपद बलिया से कुछ दिन पहले मेरी व नीरज यादव की लडाई हो गयी थी जिसमे बन्धु यादव द्वारा अपने परिवार वालो के साथ मिलकर हम लोगो को मारा-पीटा गया था । जिस बात को लेकर हम दोनों की बहुत बेईज्जती हुई थी , हम लोग उनसे बदला लेना चाहते थे हम लोग कई दिनो से उनकी रेकी कर रहे थे कि वो कितने बजे ड्युटी से आते है । दिनांक 20.03.2026 को रात्रि मे करीब 10.00 बजे हम दोनों लोग बन्धु यादव के घर पर जाने वाले रास्ते पर उनके आने का इंतजार कर रहे थे कि जैसे ही बन्धु यादव रास्ते मे आते हुए दिखाई दिये जिन्हें रोककर हम दोनों नें चाकू से उन्हें मार दिया। मारकर हम लोग खेत के रास्ते भाग गये ताकि हम लोगो को कोई देख न ले
सम्बन्धित अभियोगः-
1. मु0अ0सं0 45/2026 धारा 103(1) BNS व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना भीमपुरा जनपद बलिया ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. नीरज यादव पुत्र प्रभु यादव निवासी तेंदुआ पाही थाना उभाँव जनपद बलिया उम्र करीब 20 वर्ष ।
2. मुकेश यादव उर्फ जज पुत्र भोला यादव निवासी तेंदुआ पाही थाना उभांव जनपद बलिया उम्र करीब 20 वर्ष ।
बरामदगीः-
1. हत्या में प्रयोग किया गया 01 अदद चाकू
2. अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 330 रूपये
अनावरण/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष श्री अखिलेश चन्द्र पाण्डेय थाना भीमपुरा जनपद बलिया ।
2. उ0नि0 धर्मवीर यादव थाना भीमपुरा जनपद बलिया ।
3. उ0नि0 मो0 वहीद थाना भीमपुरा जनपद बलिया ।
4. का0 रवि प्रकाश यादव थाना भीमपुरा जनपद बलिया ।
5. का0 आकाश कुमार थाना भीमपुरा जनपद बलिया ।
6. का0 घनश्याम यादव थाना भीमपुरा जनपद बलिया ।
सोशल मीडिया सेल
बलिया पुलिस।






