TV 20 NEWS || BALLIA: अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) बलिया द्वारा मिशन शक्ति केन्द्र के समस्त प्रभारी/कर्मचारीगण के साथ पुलिस लाइन सभागार बलिया के में की गयी मीटिंग ।

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) बलिया द्वारा मिशन शक्ति केन्द्र के समस्त प्रभारी/कर्मचारीगण के साथ पुलिस लाइन सभागार बलिया के में की गयी मीटिंग ।

आज दिनांक 28.03.2026 को श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) बलिया श्री दिनेश कुमार शुक्ला द्वारा पुलिस लाइन सभागार बलिया में जनपद के समस्त थानों की “मिशन शक्ति” केन्द्र की प्रभारी एवं महिला कर्मचारीगण के साथ गोष्ठी किया गया । इस कार्यक्रम में महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम, मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के तहत चल रहे जागरुकता कार्यक्रम, एवं जनपद में महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत महोदय द्वारा प्रभारी/कर्मचारीगण को क्षेत्र की सम्भ्रांत व्यक्तियों/महिलाओं के साथ समन्वय रखने एवं क्षेत्र में जाकर जागरुकता कार्यक्रम करनें व अन्य कई बिन्दुओं पर वार्ता की गईं । एवं महिला वीट कर्मचारीगण के बीट बुक चेक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

सोशल मीडिया सेल
बलिया पुलिस