TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना तरवां, नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 09.04.2026 को वादी द्वारा थाना तरवां पर लिखित सूचना दी गई कि दिनांक 07.04.2026 को उनकी नाबालिग पोती को अभियुक्त अर्जुन कुमार पुत्र संजय राम निवासी ग्राम कम्हरिया (कुर्थिया), थाना तरवां, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 24 वर्ष द्वारा शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना तरवां पर मु0अ0सं0–67/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस बनाम अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण:-
दिनांक 17.04.2026 को उ0नि0 कान्ता प्रसाद पाल मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त अर्जुन कुमार पुत्र संजय राम निवासी ग्राम कम्हरिया (कुर्थिया), थाना तरवां, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 24 वर्ष को थाना क्षेत्र स्थित कबुतरा बस स्टैण्ड के पास बरगद के पेड़ के निकट से गिरफ्तार किया गया । अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
पंजीकृत अभियोग:-
01. मु0अ0सं0–67/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस थाना तरवां, जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त:-
01. अर्जुन कुमार पुत्र संजय राम निवासी ग्राम कम्हरिया (कुर्थिया), थाना तरवां, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 24 वर्ष।
पुलिस टीम:-
थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार, उ0नि0 कान्ता प्रसाद पाल, का0 प्रवीण यादव, म0का0 पूनम मौर्या, थाना तरवां जनपद आजमगढ़।






