TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना रौनापार, नाबालिग के साथ दुष्कर्म व अश्लील फोटो/वीडियो बनाकर वायरल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

वादी द्वारा थाना रौनापार पर लिखित तहरीर दी गई कि उसकी नाबालिग पुत्री की अश्लील फोटो/वीडियो अभियुक्त संदीप पटेल पुत्र पारस पटेल निवासी उर्दिहा, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 24 वर्ष द्वारा बनाकर वायरल की जा रही है तथा मोबाइल नंबरों के माध्यम से परिजनों को भेजी गई है। विवेचना के दौरान साक्ष्यों एवं पीड़िता के बयान के आधार पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त द्वारा नाबालिग के निजी क्षणों की फोटो/वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया गया तथा वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए। उक्त तथ्यों के आधार पर अभियोग में धारा 376(1) IPC व 3/4 पॉक्सो एक्ट तथा 67बी आईटी एक्ट की वृद्धि की गई।

गिरफ्तारी का विवरण:-
आज दिनांक 18.04.2026 को उ0नि0 सिद्धेश्वर सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त संदीप पटेल पुत्र पारस पटेल निवासी उर्दिहा, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 24 वर्ष को उसके घर से समय करीब 08:10 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।

पंजीकृत अभियोग:-
01. मु0अ0सं0–38/2026 धारा 376(1) IPC, 3/4 पॉक्सो एक्ट व 67बी आईटी एक्ट थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।

गिरफ्तार अभियुक्त:-
01. संदीप पटेल पुत्र पारस पटेल निवासी उर्दिहा, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 24 वर्ष।

पुलिस टीम:-
उ0नि0 सिद्धेश्वर सिंह, का0 अवधेश यादव, थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।