TV 20 NEWS || AZAMGARH: अक्षय तृतीया के अवसर पर ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के तहत व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
अक्षय तृतीया के अवसर पर ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के तहत व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
🔹बाल विवाह की रोकथाम हेतु मंदिरों एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर जन-जागरूकता अभियान चलाया गया
🔹आमजन को बाल विवाह के दुष्परिणाम एवं कानूनी प्रावधानों की दी गई विस्तृत जानकारी
आज दिनांक 19.04.2026 को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर बाल विवाह की रोकथाम के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, नई दिल्ली के निर्देशों के क्रम में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात)/नोडल अधिकारी AHT के पर्यवेक्षण में थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (AHT), जन विकास संस्थान, बाल कल्याण समिति (CWC), चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) एवं वन स्टॉप सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में शहर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों एवं भीड़-भाड़ वाले प्रमुख स्थानों पर ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संयुक्त टीम द्वारा आमजन को बाल विवाह के दुष्परिणामों, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं भविष्य पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया तथा बताया गया कि बाल विवाह एक दंडनीय अपराध है। नागरिकों से अपील की गई कि वे इस सामाजिक कुप्रथा के विरुद्ध सजग रहें तथा किसी भी संदिग्ध सूचना को तत्काल संबंधित हेल्पलाइन पर सूचित करें।
इसके साथ ही उपस्थित लोगों को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई—
108 (एंबुलेंस), 112 (पुलिस), 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन)।
आजमगढ़ पुलिस द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई कि वे बाल विवाह उन्मूलन में प्रशासन का सहयोग करें एवं किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल संबंधित हेल्पलाइन पर साझा करें।
कार्यक्रम में सम्मिलित अधिकारी/कर्मचारीगण–
1. प्रभारी निरीक्षक श्री अभय राज मिश्रा, थाना AHT, आजमगढ़
2. श्री रजनीश श्रीवास्तव, अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति, आजमगढ़
3. उ0नि0 श्री प्रदीप कुमार, थाना AHT, आजमगढ़
4. श्री संजय शाही, चाइल्ड हेल्पलाइन, आजमगढ़ मय कर्मचारीगण
5. श्रीमती ममता यादव, वन स्टॉप सेंटर, आजमगढ़ मय कर्मचारीगण
6. श्री शैलेन्द्र कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर, जन विकास संस्थान, आजमगढ़ मय कर्मचारीगण
7. आरक्षी सत्यम कुमार, थाना AHT, आजमगढ़
8. म0आरक्षी अर्चना तिवारी, थाना AHT, आजमगढ़





