TV 20 NEWS || AZAMGARH: थाना– मुबारकपुर, जनपद– आजमगढ़जानलेवा हमला करने वाले 01 अभियुक्त व 02 बाल अपचारी गिरफ्तार/पुलिस अभिरक्षा में, चाकू बरामद
जानलेवा हमला करने वाले 01 अभियुक्त व 02 बाल अपचारी गिरफ्तार/पुलिस अभिरक्षा में, चाकू बरामद
🔹वाहन साइड करने की बात पर गाली-गलौज व जातिसूचक शब्दों के साथ जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार
🔹घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद, दो बाल अपचारियों को भी पुलिस ने लिया संरक्षण में
पूर्व की घटना–
दिनांक 16.04.2026 को ग्राम टेकनगाढ़ा निवासी शिवप्रसाद के पुत्र अजीत कुमार के साथ ओझौली पुल के पास नकूल जायसवाल की दुकान के सामने वाहन साइड करने की बात को लेकर आरोपीगण द्वारा गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया तथा विरोध करने पर एक राय होकर अजीत कुमार के पेट में जान से मारने की नियत से चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस संबंध में थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 145/26 धारा 3(5), 109(1), 352, 351(3) BNS व 3(1)द, 3(1)ध, 3(2) SC/ST Act पंजीकृत किया गया था।
गिरफ्तारी का विवरण–
दिनांक 19.04.2026 को थाना मुबारकपुर पुलिस टीम द्वारा दरियाबाद पुल के पास से अभियुक्त सोनू निषाद पुत्र सुनील निषाद निवासी ओझौली थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ सहित दो नफर बाल अपचारियों को समय लगभग 01:18 बजे पकड़ लिया गया। जामातलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ, जिसके आधार पर धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
बरामदगी–
चाकू (घटना में प्रयुक्त)
गिरफ्तार अभियुक्त/ पुलिस संरक्षण बाल अपचारी–
1. सोनू निषाद पुत्र सुनील निषाद निवासी ओझौली थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
2. दो नफर बाल अपचारी (अपचारी विधि अनुसार संरक्षण में)
पंजीकृत अभियोग–
मु0अ0सं0 145/26 धारा 3(5), 109(1), 352, 351(3) BNS व 3(1)द, 3(1)ध, 3(2) SC/ST Act व 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तारी करने वाली टीम–
उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव मय हमराह पुलिस टीम, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़।





