TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ जानलेवा हमले के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना—
दिनांक 19.04.2026 को थाना मुबारकपुर पर वादी उ0नि0 नीरज कुमार शुक्ला की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 146/26 धारा 191(2), 191(3), 190, 109(1), 115(2), 352, 351(3), 125 बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना में त्रिदेव ग्रुप प्लॉटिंग (ग्राम सठियांव) में हिस्सेदारी/निवेश के विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज, मारपीट एवं जानलेवा हमला हुआ, जिसमें लाठी-डंडा व ईंट-पत्थर से प्रहार किए गए तथा प्रथम पक्ष के सत्यनन्द चौबे व विकास चौबे निवासी जनपद मऊ गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार सदर अस्पताल आजमगढ़ में चल रहा है।
गिरफ्तारी का विवरण—
प्रकरण की विवेचना के क्रम में दिनांक 20.04.2026 को उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्तों की तलाश में दबिश दी जा रही थी। सूचना पर बनवारी मोड़ अंडरपास के पास से अभियुक्त अनुपम सिंह पुत्र सदानंद सिंह निवासी नसिरुद्दीनपुर थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 43 वर्ष को समय 02:25 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग—
मु0अ0सं0 146/26 धारा 191(2), 191(3), 190, 109(1), 115(2), 352, 351(3), 125 बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-अनुपम सिंह पुत्र सदानंद सिंह निवासी नसिरुद्दीनपुर थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 43 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली टीम—
उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव, उ0नि0 नीरज कुमार शुक्ला, उ0नि0 मुरारी मिश्रा मय थाना मुबारकपुर पुलिस टीम।





