प्रेस विज्ञप्ति, जनपद आजमगढ़
दिनांक – 23.04.2026
🔹छेड़खानी व पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
🔹मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत त्वरित कार्रवाई, बालिका सुरक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता
मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं संरक्षण के दृष्टिगत चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना कन्धरापुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए छेड़खानी व पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
पूर्व की घटना–
दिनांक 20.04.2026 को वादी द्वारा थाना कन्धरापुर पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि प्रतिवादी अविनाश यादव, जो विद्यालय में शिक्षक है, द्वारा उसकी नाबालिग नातिन (कक्षा 03 की छात्रा, उम्र लगभग 11 वर्ष) को पढ़ाने के बहाने कार्यालय कक्ष में बुलाकर उसके साथ छेड़खानी की गई। पीड़िता द्वारा किसी प्रकार स्वयं को छुड़ाकर घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी गई, जिसके आधार पर थाना कन्धरापुर पर मु0अ0सं0 89/2026 धारा 74 बीएनएस व 3(1)द, 3(2)VA एससी/एसटी एक्ट तथा 9(M)/10 पाक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया। उक्त प्रकरण की विवेचना क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा की जा रही थी।
गिरफ्तारी का विवरण–
विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में अभियुक्त अविनाश यादव पुत्र जयसिंह यादव निवासी ग्राम व पोस्ट गंगरौली थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात, हाल पता श्रीमती मेवाती देवी प्राथमिक विद्यालय धरसन थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 38 वर्ष को दिनांक 23.04.2026 को समय करीब 11:40 बजे सेहदा अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पंजीकृत अभियोग–
मु0अ0सं0 89/2026 धारा 74 बीएनएस व 3(1)द, 3(2)VA एससी/एसटी एक्ट तथा 9(M)/10 पाक्सो एक्ट।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1-अविनाश यादव पुत्र जयसिंह यादव निवासी ग्राम व पोस्ट गंगरौली थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात, हाल पता श्रीमती मेवाती देवी प्राथमिक विद्यालय धरसन थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 38 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली टीम–
1. उ0नि0 प्रमोद मद्धेशिया, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़
2. हे0का0 अजय कुमार कन्नौजिया, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़
3. का0 विनय कुमार यादव, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़
मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत जनपद पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु सतत प्रतिबद्ध है तथा ऐसे अपराधों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा रही है।






