*TV 20 NEWS || AZAMGARH : आजमगढ़ में योगासन स्पोर्ट्स कार्निवल का आयोजन, बेटियों ने दिखाया दमदार प्रदर्शन*
योगासन स्पोर्ट्स कार्निवल में बेटियों का जलवा, जिले का नाम किया रोशन
आजमगढ़ के मंगलम मैरिज हॉल में आयोजित प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, कई अकादमियों और विद्यालयों ने लिया हिस्सा
आजमगढ़। जिला ओलंपिक एसोसिएशन आजमगढ़ के तत्वावधान में प्रथम ओलंपिक स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 के अंतर्गत योगासन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन मंगलम मैरिज हॉल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि के साथ हुआ।
प्रतियोगिता में पांच विद्यालयों और चार अकादमियों के लगभग 150 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया।
अंडर-14, अंडर-18 तथा ओपन वर्ग में पारंपरिक, आर्टिस्टिक और रिदमिक योगासन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें बालिकाओं ने विशेष रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कई पदक अपने नाम किए।
दीपक एजुकेशनल एकेडमी, जेएनवी और श्री बिहारी जी योगासन अकादमी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं बालक वर्ग में भी खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया।
कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की अहम भूमिका रही, जबकि आयोजन की सफलता में जिला ओलंपिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही।
इस मौके पर मौजूद पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से योग और खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा मिलता है और ग्रामीण स्तर से प्रतिभाएं उभरकर सामने आती हैं।






